हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): महालक्ष्मी व्यापार मंडल ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली महोत्सव बड़े हषोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान मौजूद जिला, शहर व ईकाईयों के वरिष्ठ पदाधिकारीगणों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। प्रेम प्यार और सौहार्द की प्रतीक होली बुराई पर अच्छाई की जीत, अहंकार और नकारात्मकता को दहन कर देने का पर्व है। हरिद्वार रेलवे रोड़ स्थित बाबा कालीकमली धर्मशाली में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि होली ऐसा पर्व है जब हम सभी एक दूसरे के साथ मतभेद, विद्वेष को मिटाकर प्रेम प्यार और सौहार्द को बढ़ाएं। मैं आप सभी व्यापारी भाईयों के बीच प्यार और अपनापन पाने लक्सर से हरिद्वार शहर में आया हूं। मैं व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए कभी पीछे नहीं हटा। होली के इस कार्यक्रम में प्रदेश, जिला व शहर व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारीगण सहित युवा व्यापारी मौजूद रहे। इस मौके पर गीत संगीत के साथ लोगों ने राधा कृष्ण के साथ जमकर फूलों से होली खेली। महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि होली अहंकार और नकारात्मकता को मिटाकर आपसी प्रेम प्यार और सौहार्द बढ़ाने वाला पर्व है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के रंग में रंग कर हमारा व्यक्तित्व सतरंगी हो जाता है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने अपनी शेरो शायरी से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण के चरित्र पर आधारित नृत्य नाटिकाओं ने लोगों का मन मोह लिया। भगवान कृष्ण ने राधा जी के साथ अलग अलग गीतों पर नृत्य किया। जब मंच पर कृष्ण और राधा ने रास रचाते हुए डांडिया खेलना शुरू किया तो कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं बच्चे भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने राधा कृष्ण के संग जमकर फूलों की होली खेली। महिलाओं और बच्चों के साथ युवा और बुजुर्गों ने भी कान्हा के साथ फूलों की होली खेली। करीब 70 किलो फूलों के साथ सभी ने राधा कृष्ण संग जमकर होली खेली। इस मौक पर राष्ट्रीय सचिव कैलाश केशवानी, प्रदेश सचिव विजय शर्मा, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गुलाटी, महामंत्री संजीव नैय्यर, संरक्षक शम्भूनाथ, संरक्षक कृष्ण मुरारी अग्रवाल, संरक्षक वेद प्रकाश चौहान, विष्णु शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कमल बृजवासी, प्रदीप कालरा, शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा, शहर कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, युवा शहर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, शहर उपाध्यक्ष संजय चौहान, संयोजन सुनील तलवार, विष्णु अरोड़ा, जतिन सोढी, रोहित अग्रवाल, विकास चन्द्रा, केतन सहगल, वीरेन्द्र शर्मा, रामनाथ, दीपांशु फतलानी, श्रेय तलवार आदि मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



