केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के विभिन्न हिस्सों में सरकारी अस्पतालों में लगाए गए नौ चिकित्सा ऑक्सीजन संयंत्रों का बृहस्पतिवार का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। ये ऑक्सीजन संयंत्र गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन द्वारा तिलकवाड़ा, सागबारा, अहमदाबाद (सोला सिविल), दसकरोई, भानवाड़, मेहसाना और पोरबंदर के अस्पतालों में लगाए गए हैं।
शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने संबोधन में इन अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र उपलब्ध कराने के लिए एनजीओ को धन्यवाद दिया।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी ऑनलाइन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान चिकित्सीय ऑक्सीजन की कोविड-19 के मरीजों के लिए बहुत मांग रही है।


Download Android App
Download iOS App



