केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम को पश्चिम बंगाल की तीन दिवसीय यात्रा पर जाने की उम्मीद है। इस यात्रा के दौरान गृह मंत्री बांकुरा जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह को संबोधित कर सकते हैं। शाह के इस दौरे को अहम माना जा रहा है क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार को हराना उनका लक्ष्य है।
गृह मंत्री के अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह आज कोलकाता पहुंच सकते है और रात में यहां राजरहाट के एक होटल में रूक सकते हैं तथा गुरुवार सुबह हेलीकॉप्टर से बांकुरा जिले की ओर रवाना होंगे। वह दक्षिण बंगाल के जिलों के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और अलग से वरिष्ठ नागरिकों के समूह से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। इसके लिए संवाद स्थल रवींद्र भवन रखा गया है।
अमित शाह का छह नवंबर को दक्षिणेश्वर काली मंदिर का दौरा करने की उम्मीद है और शहर लौटने पर फिर से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं चुनावी तैयारियों के बारे में संबोधित करने की उम्मीद है। वह शास्त्रीय गायक पं. अजय चक्रवर्ती से भी मुलाकात करेंगे और फिर शहर में उनके एक शरणार्थी परिवार के साथ भोजन करने की उम्मीद है।
शुक्रवार को गृह मंत्री साल्ट लेक में ईत्रीसीसी सभागार में एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां पार्टी के नेताओं के अलावा वह समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलेंगे। और शुक्रवार रात को ही नई दिल्ली वापस लौटेंगे।


Download Android App
Download iOS App



