गृहमंत्री शाह ने गुजरात लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में दी 448 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

Summary :

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में 448 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में 448 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। शाह ने अहमदाबाद के बोपल में 4 करोड़ रुपये की लागत से बने सिविक सेंटर और 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित वाचनालय के साथ ही बेजलपुर में कम्युनिटी हॉल व पार्टी प्लॉट का उद्घाटन किया।
उन्होंने अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण, अहमदाबाद नगरपालिका और पश्चिम रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया, जिसमें 17 करोड़ रुपये की लागत से अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण, चांदलोडिया रेलवे स्टेशन पर 4.05 करोड़ रुपये के विकास कार्य एवं आमली रोड स्टेशन पर 2.35 करोड़ रुपये, खोडियार स्टेशन पर 1.72 करोड़ रुपये व कलोल स्टेशन पर 3.75 करोड़ रुपये की यात्री सुविधाओं का लोकार्पण शामिल है।

Desk Team