चेन्नई: होटल और रेस्तरां में 12 से 28 प्रतिशत तक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाये जाने के विरोध में देश के दक्षिणी राज्यों के सभी होटल तथा रेस्तरां आज बंद रहे।
बंद के कारण तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और पुड्डुचेरी में होटल एवं रेस्तरां उद्योग प्रभावित रहें। दक्षिण भारत होटल और रेस्तरां एसोसिएशन (एसआईएचआरए) ने बंद का समर्थन किया है।
वर्ष 2009 से आतिथ्य और होटल उद्योग आर्थिक और अन्य परेशानियों का सामना कर रहा है। हाल ही में राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्गों से 500 मीटर के भीतर होटल और बार बंद करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद होटलों के व्यवसाय प्रभावित हुए हैं।
जब होटल उद्योग इस आदेश से उबरने का प्रयास कर रहे थे तभी केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने होटलों और रेस्तरां पर 12 से 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने की घोषणा कर उन्हें फिर से मुश्किल में डाल दिया।
एसआईएचआरए ने यहां जारी एक वक्तव्य में बंद का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा,Þबंद से दक्षिण भारत के होटल उद्योग पूरीतरह प्रभावित रहे। कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और पुड्डुचेरी में भी होटल एवं रेस्तरां उद्योग ने बंद का पूरा समर्थन किया।
वार्ता


Download Android App
Download iOS App



