हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एक बोर्डिग स्कूल के 49 छात्र और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोलन जिले के धरमपुर शहर के पास पाइनग्रोव स्कूल के कुल 49 स्टाफ और छात्रों का कोरोनावायरस परीक्षण सकारात्मक आया है। इसके साथ ही सोलन जिले में स्थित दो स्कूलों में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या बढ़कर 150 हो गई।
उपायुक्त के.सी. चमन ने मीडिया को बताया कि धरमपुर और सुबाथू में पाइनग्रोव स्कूलों में स्थिति भयावह थी। दोनों स्कूलों को कंटेन्टमेंट जोन घोषित किया गया है। इससे पहले चंबा जिले के एक प्रमुख आवासीय विद्यालय डलहौजी पब्लिक स्कूल ने भी 122 के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी थी, जिसमें 99 छात्र और 23 स्टाफ सदस्य थे।
जबकि राज्य के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को पिछले महीने 21 अप्रैल तक बंद करने का आदेश दिया गया था, लेकिन आवासीय स्कूलों को चालू रहने दिया गया था। सोलन के अलावा, कांगड़ा, ऊना और सिरमौर जैसे अन्य जिलों की स्थिति हर दिन बढ़ रहे पॉजिअिव मामलों के साथ समान रूप से चिंताजनक है।


Download Android App
Download iOS App



