हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की सरकार बन चुकी है सुखविंदर सिंह सुक्खु यहां कमान संभाल रहे है। कई बार बातचीत होने के बाद सुक्खु को सीएम बनाया। तब मंत्रिपरिषद में कुछ लोगों को शामिल किया गया था। लेकिन अब जल्द यहां कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। इसलिए मंत्री पद की दौड़ में शामिल कई विधायक इसी दौड़ में भाग ले चुके है। क्योंकी विधायक मंत्री बनने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे है।
हिमाचल प्रदेश के सीएम ने किया खुलासा

वहीं कैबिनेट के विस्तार को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार की कोई संभावना नहीं है। लेकिन शुक्रवार को हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार किसी भी समय हो सकता है। सीएम सुक्खू ने शिमला में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान यह बात कही है।
हिमाचल कैबिनेट में 12 मंत्री शामिल हो सकते है

आपको बता दें हिमाचल में मुख्यमंत्री समेत कुल 12 मंत्री कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। मौजूदा वक्त में प्रदेश में मुख्यमंत्री को मिलाकर मंत्रिपरिषद में कुल नौ सदस्य हैं।ऐसे में अब भी मंत्रिपरिषद में तीन पद खाली पड़े हुए हैं। जिन्हें अब भरा जाएगा। इन सबके बीट मंत्री पद की दौड़ में शामिल कई विधायकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली में सीएम सुक्खू की इस बात पर कई बार चर्चा हो चुकी है। लेकिन अब तक कुछ फाइनल नहीं हो सका है।
मंत्री की रेस में ये नाम आगे हैं
हिमाचल प्रदेश के मंत्री पद की दौड़ में धर्मशाला से सुधीर शर्मा, घुमारवीं से राजेश धर्माणी, ज्वालामुखी से संजय रतन और जयसिंहपुर से यादविंदर गोमा मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। मंत्री पद की दौड़ में यादविंदर गोमा का नाम नई एंट्री है। दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंत्रिपरिषद में अनुसूचित जाति के विधायकों को प्रतिनिधित्व देने की बात कही है। ऐसे में यादविंदर गोमा इस सूची में नए नाम के तौर पर शामिल हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



