पहले पीटा, फिर पत्नी के गुप्तांग पर डाला तेजाब… चरित्र पर शक के चलते पति ने की हैवानियत की हदें पार, 15 दिनों तक घर में रखा बंधक

Summary :

Husband Attacks Wife With Acid: पुणे के उरुली कांचन इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुन आपकी रूह कांप जाएगी। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने और बेटा न होने के चलते उसे बेरहमी से पीटा और उसके गुप्तांग पर तेजाब डाल दिया। उसके हैवानियत यहीं नहीं रुकी, इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने झुलसी हुई पत्नी को अस्पताल ले जाने के बजाय 15 दिनों तक घर में बंधक बनाकर रख दिया। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद उरुली कांचन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज…

Husband Attacks Wife With Acid: पुणे के उरुली कांचन इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुन आपकी रूह कांप जाएगी। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने और बेटा न होने के चलते उसे बेरहमी से पीटा और उसके गुप्तांग पर तेजाब डाल दिया। उसके हैवानियत यहीं नहीं रुकी, इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने झुलसी हुई पत्नी को अस्पताल ले जाने के बजाय 15 दिनों तक घर में बंधक बनाकर रख दिया। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद उरुली कांचन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पत्नी के गुप्तांग पर डाल तेजाब

यह घटना 20 अप्रैल की बताई जा रही है। घटना वाले दिन आरोपी पति शराब के नशे में धुत्त होकर घर आया। उसने अपनी पत्नी पर चिल्लाते हुए कहा कि “तुम काम पर जाती हो, बताओ तुम्हारे किसके साथ नाजायज संबंध हैं?” इतना कहने के बाद उसने गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देते हुए तेजाब की बोतल उठाकर, महिला के गुप्तांग पर डाल दिया।

Husband Attacks Wife With Acid
Husband Attacks Wife With Acid (Image- Social Media)

गुप्तांग पर तेजाब पड़ते हु महिला दर्द से चिल्लाने लगी और जान बचाने के लिए बाहर भागने की कोशिश की। लेकिन आरोपी पति ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और उसे खूब लात-घूंसों से फिर पीटा। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली जेठानी वहां पहुंची और फोन करके सास-ससुर को बुलाया। आरोपी पति ने पत्नी को धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को भी कुछ बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

घटना के बाद 15 दिनों तक घर में कैद रही महिला

इस खौफनाक वारदात के बाद महिला 15 दिनों तक उसी घर में कैद रही। आखिरकार जब शनिवार, 9 मई को उसका पति काम पर गया, तो महिला को घर से भागने का मौका मिल गया। वह अपने साथ दोनों बेटियों को लेकर सीधा मायके पहुंच गई। वहां उसने अपने घरवाले को रोते हुए सारी आपबीती सुनाई। यह घटना सुन परिजनों का भी दिल दहल गया। पीड़ित महिला को उरुली कांचन पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

Pune News: पुलिस ने क्या बताया?

मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए पुणे के ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज पूरा होने के बाद पीड़िता ने शुक्रवार, 15 मई को पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस निरीक्षक सचिन वांगडे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।