हैदराबाद : टी राजा सिंह की पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात

Summary :

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान देने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ रातभर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को सुबह शहर के कुछ हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान देने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ रातभर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को सुबह शहर के कुछ हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। 
सिंह की रिहाई से नाराज लोग सड़कों पर 
वीडियो में सिंह कथित तौर पर धर्म के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने उन्हें मामले में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।सिंह की रिहाई से नाराज लोग मंगलवार देर रात सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद चारमीनार इलाके सहित शहर के कई हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
Hyderabad BJP MLA arrested for derogatory comments against Prophet,  Hyderabad News in Hindi - www.khaskhabar.com
 युवकों ने काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन
सहायक पुलिस आयुक्त (चारमीनार) जी. बिक्षम रेड्डी ने कहा, ‘‘ जहां भी आवश्यकता थी वहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। रात को प्रदर्शन किया गया था। हालांकि स्थिति अब शांतिपूर्ण बनी हुई है। ’’ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के विधायक पुराने शहर के कई हिस्सों में पहुंचे जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम युवकों ने काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी पर हंगामे के बाद भाजपा ने सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Desk Team