कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा उनका विभाग बदलना चाहें, तो वह इसके लिये तैयार हैं। आनंद के खिलाफ कर्नाटक अधिनियम के तहत दर्ज मामले के अलावा कई मामले लंबित हैं। ऐसे में उन्हें वन मंत्री नियुक्त करने के फैसले की आलोचना जोर पकड़ रही है।
बेल्लारी जिले के विजयनगर से विधायक आनंद ने यह स्वीकार किया है कि उनके खिलाफ 15 मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई चाहे तो आरोप पत्र देख सकता है और ये भी जान सकता है कि मुझपर कोई सीधा आरोप है भी या नहीं।
उन्होंने कहा, ”अगर मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को लगता है कि मेरे वन मंत्री होने के कारण कर्नाटक के जंगलों को लूट लिया जाएगा या तबाह कर दिया जाएगा, और वह मेरा विभाग बदलना चाहें, तो मैं इसके लिये तैयार हूं।”


Download Android App
Download iOS App



