आईआईटी खड़गपुर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मुद्दे पर होने वाली चर्चा को अनुमति देने बाद रद्द कर दिया गया है। इस बात का दावा खुद आईआईटी खड़गपुर के एक शोधार्थियों के ग्रुप ने किया है। शोधार्थी ग्रुप ‘एजूकेशन ग्रुप’ की एक प्रवक्ता ने बताया कि परिसर के भीतर आईआईटी कर्मियों के क्लब में उन्हें 12 फरवरी को कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी। और अचानक मंगलवार को क्लब ने बताया गया कि ‘‘कुछ कारणों’’ के चलते चर्चा की अनुमति वापस ले ली गई।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें अनौपचारिक रूप से बताया गया कि आईआईटी खड़गपुर के उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार इस तरह के विवादास्पद मुद्दे पर चर्चा परिसर क्षेत्र के भीतर नहीं हो सकती है।’’ आईआईअी खड़गपुर के अधिकारियों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन संकाय के एक सदस्स ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि इस फैसले का ‘‘केन्द्र समर्थित’’ या ‘‘केंद्र के खिलाफ’’ होने से कोई लेना-देना नहीं है।
मध्यप्रदेश : भोपाल रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, 6 लोग घायल
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी नीति ऐसे किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं देती जो परिसर के भीतर तनाव, विभाजन और अप्रिय घटना को बढ़ावा दे। शोधकर्ता परिसर के बाहर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्वतंत्र हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



