IMD : हिमाचल के सात जिलों में ऑरंज अलर्ट जारी , 26 से 28 जुलाई तक भारी बारिश की आक्षंका

Summary :

कुदरत के कहर दिल्ली , हरियाणा , उत्तराखंड ,पंजाब और हिमाचल प्रदेश पर जमकर बरसा जिसमे हिमचाल प्रदेश में मनो बड़ी त्रासदी आई हो सिर्फ बारिश ही नहीं भूस्खलन का भी सामना करना पड़ा।

कुदरत के कहर दिल्ली , हरियाणा , उत्तराखंड ,पंजाब और हिमाचल प्रदेश पर जमकर बरसा जिसमे हिमचाल प्रदेश में मनो बड़ी त्रासदी आई हो सिर्फ बारिश ही नहीं भूस्खलन का भी सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश के एक आधिकारिक बयान के अनुसार करीबन 4000 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हो चुका हो है। इस आपदा के बीच  हिमाचल के मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रो का निरक्षण भी किया और राज्य में प्रभावित लोगो को आर्थिक सहयता का भी वादा किया। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया 
अगले दो दिन में बारिश से मिलेगी कुछ राहत 
26 से 28 जुलाई तक तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की आक्षंका ।हालांकि हिमाचल में पिछले कुछ दिनों से विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है, लेकिन अगले दो दिनों के दौरान राज्य को बारिश से कुछ राहत मिलेगी। राज्य भारत मौसम विभाग के प्रमुख सुरेंद्र पॉल ने कहा,वर्षा कम से कम एक सप्ताह तक जारी रहेगी।   24 और 25 जुलाई को बारिश की गति कम हो जाएगी लेकिन 26, 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश होगी। हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में जारी रहेगी बारिश 
पॉल ने आगे कहा, 

अलर्ट शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा के लिए होगा। इन जिलों में भारी बारिश होगी। बारिश जारी रहेगी लेकिन अगले 48 घंटों के दौरान ज्यादा बारिश नहीं होगी। हम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से अलर्ट जारी कर रहे हैं।आईएमडी ने आशा जताई की मौजूदा मानसून के दौरान बारिश के पुराने रिकॉर्ड टूट सकते है। मौजूदा मानसून के दौरान बारिश के पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं। आईएमडी ने अचानक बाढ़, कोहरे और भूस्खलन की सलाह जारी की है।

Desk Team