भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों तक केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने 4 जिलों- पठानमथिट्टा, एनार्कुलम, इडुक्की और त्रिशूर में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
वही , तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, कोट्टायम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इन जिलों में अगले 24 घंटों में 115.6 मिमी से लेकर 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।
येलो अलर्ट जिलों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी के बीच वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम बनने से अगले कुछ दिनों के दौरान दक्षिण भारत में बारिश होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



