लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज दावा किया कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सभी सीटों पर पार्टी का प्रभाव बढ़गा। आज यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान श्री सिंह ने पार्टी की आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि 2019 का चुनाव मजबूर बनाम मजबूत नेतृत्व के बीच होगा। इससे पहले उन्होंने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जिलों से आये चुनाव प्रभारियों और प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव सम्बन्धी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कई कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है और इसी कड़ में भाजपा दो मार्च को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में लड़ जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी की लोकप्रियता बरकरार है। श्री सिंह ने दावा किया कि पार्टी का प्रभाव सभी लोकसभा सीटों पर बढ़ने जा रहा है। लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी विकास को प्रमुख मुद्दा बनाकर लोगों के बीच जाएगी। प्रदेश की नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार को एक नहीं, बहुत से लोग चला रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



