नैनीताल : ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा की विशेष पूजा-अर्चना, पंच आरती भोग, भंडारा व प्रसाद वितरण के साथ हर वर्ष की तरह कैंची धाम में भव्य मेला आयोजित किया गया। सुबह से देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। दिनभर मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गुंजायमान रहा। लंबी लाइनों में लगकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सहित सांसद अजय भट्ट भी कैंचीधाम पहुंचे।
सांसद अजय भट्ट ने कैंची मेले का विधिवत उद्घाटन किया। मेले के दौरान भवाली-कैंची व गरमपानी-कैंची मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया गया था। मेले की व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस व पीएसी भी तैनात की गई थी। हर वर्ष मनाया जाने वाला कैंची मेला बाबा नीम करोली महाराज द्वारा कैंची आश्रम में हनुमान जी की मूर्ति स्थापना की तिथि 15 जून 1962 से लगातार मनाया जाता रहा है।
इस मेले में बाबा के भक्त देश के विभिन्न राज्यों से नहीं वरन विश्व भाग के अनेक देशों से हर वर्ष बड़ी संख्या में उतरते हैं। सुबह ब्रहम मूर्हत में मन्दिरों में पूजा भाग के बाद लगभग आठ बजे भंडारा शुरू हुआ। जिसमें लाखों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले में भवाली से कैंची तक मार्ग में व्यक्तियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने भक्तों के लिए शरबत व शीतल पेय के स्टाल लगाये थे। भवाली से कैंची तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए एवं सादी वर्दी में खुफिया पुलिस के कर्मचारी किसी भी घटना से निपटने के लिए तैनात थे।
इस दौरान कई युवा मेले को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग दे रहे थे। मेले में सभी तरह की दुकानें सजावट का समान, महाराज के फोटो एंव पोस्टर किताबे, बच्चों के खिलौने आदि की दुकाने सजी हुई थी और इंस्टीट्यूट फॉर डेवलेपमैन्ट सपोर्ट द्वारा एपण की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस मेले में बड़े वाहनों का रामगढ़ से डाईवर्ट किया गया था। इस मौके पर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, एसडीएम विवेक राय, सीओ भवाली नबियाल सहित भवाली, नैनीताल से गये पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



