भूपेश सरकार के अच्छा कार्य नही करने से ही कांग्रेस को मिली शिकस्त : रेणुका सिंह

Summary :

रेणुका सिंह का इससे पूर्व यहां पहुंचने पर विमानतल पर बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए आज कहा कि अगर उसने अच्छा कार्य किया होता तो कांग्रेस को राज्य में लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त का सामना नही करना पड़ता। केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने के बाद पहली बार यहां पहुंची रेणुका सिंह ने पत्रकारों से कहा कि छह माह पहले ही भारी बहुमत से आने वाली कांग्रेस सरकार ने लोगो की आकांक्षाओं के अनरूप काम नही किया, जिसके कारण बीजेपी 11 में नौ सीटे जीतने में कामयाब रही।
उन्होने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी काफी मजबूत है, और वह आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेंगी। रेणुका सिंह का इससे पूर्व यहां पहुंचने पर विमानतल पर बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
विमानतल पर उनका स्वागत करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.रमन सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेन्डी एवं बीजेपी विधायक दल के नेता धरम कौशिक भी शामिल थे।

Desk Team