महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। एक महिला ने पूर्व में फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा की थी, उसमें कोरोना वायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस महिला को पिछले कुछ दिनों से अलग-थलग रखा गया था और आज उसका परीक्षण पॉजिटिव आया है।
महिला का यहां नायडू अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। वही बढ़ती कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या को देखते हुए मुंबई में बीएमसी ने एडवाइजरी जारी की है। बीएमसी ने मुंबई में सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
सत्ता में आने के लिए छटपटा रही है BJP, जरुरत हुई तो जाऊंगा बेंगलुरु : कमलनाथ
बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परेदशी ने जो एडवाइजरी जारी की है उसमें कुल 6 मुद्दे शामिल किए गए हैं। इसके अलावा आयसोलेशन सेंटर और क्वारंटाइन सेंटर के पास ट्रैफिक मूवमेंट पर रोक लगा दी है। इसके अलावा मुंबई में मॉल, जिम, सिनेमा हॉल, पब, डिस्कोथेक, डांसबार, लाइव आर्केस्ट्रा बार और डीजे म्यूजिक पर पाबंदी के भी आदेश जारी किए गए हैं।
निर्भया मामले के दोषी मुकेश ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख
बता दें मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी, मृतक ने कुछ दिनों पहले ही दुबई की यात्रा की थी। हालांकि, उसकी पत्नी और बेटे में भी परीक्षण पॉजिटिव आया है और उनका इलाज चल रहा है।
वही कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि अगर लोग गैर जरूरी यात्रा करने से परहेज नहीं करेंगे तो सरकार बस और ट्रेन सेवाओं को बंद करने का ‘कड़ा फैसला’ लेने पर मजबूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में सात दिन की कोई छुट्टी नहीं है, जैसा मीडिया के एक तबके में खबर दी गई है। ठाकरे ने कहा कि प्रशासन 50 फीसदी क्षमता के साथ सरकारी कार्यालयों को काम करने की इजाजत देने पर काम कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



