ओडिशा में आम आदमी पार्टी बीजू जनता दल और भाजपा के विकल्प के रूप में स्वयं को मजबूत करने के लिए एक रणनीति बना रही है। आम आदमी पार्टी ने बताया कि राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार को यहां आयोजित किया जाएगा। दिल्ली छावनी से विधायक एवं ओडिशा के लिए पार्टी के प्रभारी वीरेंद्र सिंह कादियान समारोह को संबोधित करेंगे। इसमें राज्य में बाढ़ संबंधी मौजूदा हालात समेत कई अन्य मामलों पर चर्चा की जाएगी।
आप की रणनीति
पार्टी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बीजद और भाजपा की संयुक्त राजनीति ने राज्य के लोगों की प्रगति में जिस तरह से बाधा डाली है, ‘आप’ उसके खिलाफ वैकल्पिक राजनीति को मजबूत करने की रणनीति तैयार कर रही है।’’
पंजाब की तरह ओडिशा में भी मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाः विज्ञप्ति
विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली और पंजाब की तरह ओडिशा में भी मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा तथा हर युवा को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें बताया गया कि राज्य सम्मेलन में ओडिशा के सभी जिलों के लगभग 1,200 कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



