गोवा में कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर राज्य शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक स्कूलों और जूनियर कॉलेजों को नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया है। विभाग ने पहले घोषणा की थी कि पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी और वे घर से परीक्षाएं दे सकते हैं।
शुक्रवार शाम को शिक्षा निदेशक डी आर भगत ने एक नया परिपत्र जारी किया जिसमें उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने के लिए कहा। परिपत्र में कहा गया है, ‘‘यह सूचित किया जाता है कि छात्रों को नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं अपने घर से ही देने की मंजूरी दी जाती है, ठीक उसी तरह जैसे आठवीं कक्षा तक के छात्रों को दी गई है।’’ गोवा में शुक्रवार को कोविड-19 के मामले बढ़कर 61,239 हो गए। शुक्रवार रात तक 3,597 लोग संक्रमित थे।


Download Android App
Download iOS App



