ओडिशा के पिछड़ेपन की वजह पटनायक सरकार की निष्क्रियता : अमित शाह

Summary :

कांग्रेस ने दशकों तक भारत पर शासन किया, लेकिन गरीबों को गैस कनेक्शन, चिकित्सा लाभ और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में सत्तारूढ़ बीजद की मंगलवार को आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र से काफी पैसा मिलने के बावजूद ओडिशा नवीन पटनायक सरकार की अक्षमता और निष्क्रियता के चलते पिछड़ा हुआ है।

कटक जिले में यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बीजेपी केंद्र की सत्ता में बनी रहेगी क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबों और अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के लोगों के कल्याण तथा विकास के लिए गंभीरता से काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का महागठबंधन नेता और नीति विहीन है। शाह ने कहा कि वे लोग एक मजबूत सरकार कैसे बना सकते हैं।

amit shah

कांग्रेस पर हमला बोलते हुई उन्होंने कहा, कांग्रेस ने दशकों तक भारत पर शासन किया, लेकिन गरीबों को गैस कनेक्शन, चिकित्सा लाभ और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं। जबकि ओडिशा में गरीबों को राज्य सरकार की संकीर्ण मानसिकता के कारण केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

 

Desk Team