शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के सांसदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने और जोर-शोर से किसानों का मुद्दा उठाने तथा बीजेपी के साथ गठबंधन का मुद्दा उनपर छोड़ देने को कहा है। उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हर्षल प्रधान ने पार्टी प्रमुख के हवाले से मंगलवार को कहा कि शिवसेना की प्रतिबद्धता राज्य के लोगों के प्रति है।
उद्धव ठाकरे ने सोमवार को उपनगर बांद्रा में अपने ‘मातोश्री’ आवास पर शिवसेना के सांसदों और विधायकों से मुलाकात की। उद्धव ठाकरे को उद्धृत करते हुए प्रधान ने कहा, ‘‘शिवसेना पूरी ताकत के साथ यह चुनाव लड़ेगी। सभी मौजूदा सांसदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अगर उन्हें लगता है कि वे जीत नहीं पाएंगे तो दूसरों के लिए रास्ता छोड़ दें।’’
प्रधान के मुताबिक, शिवसेना के अध्यक्ष ने कहा है कि बीजेपी के साथ गठबंधन के मुद्दे को उन पर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने सांसदों को जमीनी स्तर पर काम करने और किसानों को फसल बीमा भुगतान तथा कर्ज छूट की समीक्षा करने को कहा है।


Download Android App
Download iOS App




