महाराष्ट्र में न्यू आष्टी और अहमदनगर के बीच 66 किलोमीटर लंबी ‘ब्रॉड गेज लाइन’ का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया और दोनों स्टेशनों के बीच डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट्स (डेमू) ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि न्यू आष्टी-अहमदनगर ब्रॉड गेज लाइन 261 किलोमीटर लंबे अहमदनगर-बीड-पारली विजयनाथ लाइन परियोजना का हिस्सा है। इस परियोजना का 50 फीसदी खर्च केंद्र और शेष राज्य सरकार वहन कर रही है।
उद्धाटन कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वीडियो लिंक के जरिए हिस्सा लिया, जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे और अन्य व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद रहे।
दानवे ने कहा कि परियोजना के लिए जरूरी करीब 96 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है और बीड तक की रेल लाइन पर काम मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



