पश्चिम बंगाल के विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों के दैनिक भत्तों में शुक्रवार को इजाफा कर क्रमश: 2,000 रुपये और 3,000 रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में इसका ऐलान किया। इससे पहले विधायकों के दैनिक भत्ते 1,000 रुपये जबकि कैबिनेट मंत्रियों के भत्ते 2,000 रुपये थे।
पश्चिम बंगाल में विधायकों का मौजूदा वेतन 21,800 रुपये है। दैनिक भत्ते 2,000 रुपये होने के साथ ही अब उनका वेतन 81,800 रुपये हो गया है। कैबिनेट मंत्री की तनख्वाह करीब 22,800 रुपये है। दैनिक भत्ते 3,000 रुपये इजाफा होने के बाद उनकी तनख्वाह अब बढ़कर 1,12,800 रुपये हो गई है।
वहीं मुख्यमंत्री का वेतन 27,000 रुपये है। दैनिक भत्ता 3,000 रुपये होने के बाद अब मुख्यमंत्री का वेतन 1,17,000 रुपये हो गया है। विधानसभा के सदस्य दैनिक भत्तों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। विपक्षी कांग्रेस और माकपा के सदस्यों ने कहा कि उनकी मांग थी कि विधायकों और मंत्रियों के दैनिक भत्तों में कोई अंतर नहीं होना चाहिये।


Download Android App
Download iOS App



