नारी शक्ति वंदन बिल पर लोकसभा में चर्चा से पहले इंडिया गठबंधन की बैठक - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

नारी शक्ति वंदन बिल पर लोकसभा में चर्चा से पहले इंडिया गठबंधन की बैठक

संसद के चल रहे विशेष सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा से पहले, इंडिया गठबंधन के नेताओं एक बैठक करेंगे। यह बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन स्थित कार्यालय में होगी, संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को शुरू हुआ और शुक्रवार को समाप्त होगा।

33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान

लोकसभा नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पर चर्चा के लिए तैयार है, जिसे केंद्र ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद आज सुबह 11 बजे चर्चा के लिए पेश किया था। 128वां संवैधानिक संशोधन विधेयक, 2023 लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान करता है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी बहस के लिए अपनी पार्टी की ओर से मुख्य वक्ता हो सकती हैं क्योंकि लोकसभा में महिला कोटा विधेयक पर चर्चा होनी है। इस विधेयक को सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी होगा बिल पेश

मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नए संसद भवन में लोकसभा की पहली बैठक में यह बिल पेश किया. इस बिल का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया है, 2008 में, मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने विधेयक को राज्यसभा में पेश किया और 2010 में इसे पारित कर दिया गया। हालांकि, विधेयक को लोकसभा में विचार के लिए कभी नहीं रखा गया। मेघवाल ने कल सदन में विधेयक पेश करते हुए कहा, ”यह विधेयक महिला सशक्तिकरण के संबंध में है। संविधान के अनुच्छेद 239एए में संशोधन करके, दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीटी में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। मेघवाल ने यह भी कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद लोकसभा में महिलाओं के लिए सीटों की संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी, सरकारी सूत्रों ने बताया कि विधेयक 21 सितंबर को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eleven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।