विश्व बैंक के नवनियुक्त कंट्री निदेशक अगस्ते तानो कुआमे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और राज्य में बहुपक्षीय निकाय के काम को और आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।
कुआमे ने यहां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की और कहा कि बैंक कृषि क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से लड़ने में मदद करने के लिए चार साल की परियोजना का विस्तार करने पर विचार कर रहा है।
वहीं, फडणवीस ने कहा कि यह बैठक वर्तमान में चल रही और आगामी संयुक्त परियोजनाओं पर केंद्रित थी।


Download Android App
Download iOS App



