वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे चिकित्सा क्षेत्र के योद्धाओं के सम्मान में रविवार को भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर ने हैदराबाद में सरकारी गांधी अस्पताल पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। यह कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे चिकित्सकों, पराचिकित्सकों, सफाईकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे अन्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए सशस्त्र बलों के राष्ट्रव्यापी धन्यवाद प्रदान प्रयास का हिस्सा था।
कोरोना संकट के समय गरीबों से रेल किराया लेने पर अखिलेश ने केंद्र पर किया हमला
सुबह करीब साढ़े दस बजे, चेतक हेलीकॉप्टर अस्पताल के ऊपर मंडराता नजर आया और उसने परिसर के पास एकत्र हुए डॉक्टरों, नर्सों, पराचिकित्सकों, सफाईकर्मियों, अन्य स्टाफ तथा पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाए। कोविड-19 ‘योद्धाओं’ को अपने-अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो लेते देखा गया जबकि कुछ अन्य ने तालियां बजाईं। गांधी अस्पताल कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए तेलंगाना के निर्दिष्ट किए गए अस्पतालों में से एक है।


Download Android App
Download iOS App



