अटलांटिक महासागर के तट पर स्थित रणनीतिक महत्व के केप ट्रैफलगर के पास एक भारतीय युद्धपोत स्पैनिश नौसेना के साथ एक अभ्यास में शामिल हुआ है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘आईएनएस ताबर ने जिब्राल्टर जलडमरूमध्य पार करने के शीघ्र बाद केप ट्रैफलगर के पास समुद्र में आठ जून को स्पैनिश नौसेना के विमान के साथ अभ्यास किया।’’
इससे पहले, आईएनएस ताबर और इतालवी पोत आईटीएस एंटोनियो मारसेगलिया ने ट्राइहेनियन सागर में दो दिवसीय समुद्री साझेदारी अभ्यास किया था।


Download Android App
Download iOS App



