मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पोते ने पैरों में पहनने जाने वाले कड़ो के लिए अपनी दादी को मौत की नींद सुला दिया। हत्या के बाद आरोपी ने वृद्धा के दोनों पैर काटकर 500 ग्राम वजनी कड़ो को उतार लिया। इंदौर पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पोते समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवत सिंह विरदे ने गुरुवार को बताया कि इंदौर से करीब 35 किलोमीटर दूर छोटी खुड़ैल गांव में राजेश बागरी (24) ने एक रिश्तेदार के बेटे की शादी में आर्थिक मदद के लिए अपनी दादी जमुना (75) से चांदी के कड़े मांगे। उन्होंने बताया कि ये कड़े वृद्धा ने अपने दोनों पैरों में पहन रखे थे।
भारत संविधान से चलेगा, शरिया से नहीं : BJP नेता
पुलिस अधीक्षक ने बताया, “जब जमुना ने ये कड़े देने से साफ इनकार कर दिया, तो उनके पोते ने अपने दोस्त विजय ढोली (19) के साथ उनकी हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत वृद्धा के खाने में 11 फरवरी को जहरीला पदार्थ मिलाया गया।”
विरदे ने बताया कि भोजन के बाद जमुना के बेसुध होते ही आरोपियों ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और कुल्हाड़ी से उनके दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वृद्धा के पैर कटे शव को उसके घर के पास एक गोबर गैस संयंत्र में छिपा दिया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वृद्धा के पोते बागरी ने उसके चांदी के दोनों कड़े एक परिचित ड्राइवर के पास गिरवी रखकर बदले में उससे 6,000 रुपये ले लिए थे। उन्होंने बताया कि बागरी तथा उसके दोस्त ढोली को गिरफ्तार किया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।A


Download Android App
Download iOS App



