झारखंड में PM का विपक्ष पर वार, कहा-मोदी को छोड़ अब EVM को गाली देने लगे

Summary :

कांग्रेस सिर्फ नामदार परिवार के लिए काम करती है। जब तक मोदी है आपके जल-जंगल को कोई हाथ नहीं लगा सकता। कांग्रेस ने कोयला बॉक्‍साइट को लूटने का काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के लोहरदगा में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं रांची और झारखंड के नागरिकों का इस मान सम्मान के लिए आभार व्यक्त करता हूं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि विरोधी मान गए हैं कि एक बार फिर से मोदी सरकार आ रही है। मोदी को छोड़ अब वे इवीएम को गाली देने लगे हैं। विपक्षी हार से पहले इवीएम पर ठीकरा फोड़ने का माहौल बना रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि देश की देश की जनता चौकीदार पर प्‍यार बरसा रही है और गाली बेचारी ईवीएम खा रही है।

पीएम मोदी ने कहा ईवीएम पर विपक्षियों का ये रोना हो रहा है क्योंकि लोग इन महामिलावटियों को वोट देकर अपना वोट बेकार नहीं जाने दे रहे हैं। लोग वोट कर रहे हैं देश के विकास के लिए, देश को मजबूत बनाने के लिए, उन चुनौतियों को दूर करने के लिए जो कांग्रेस ने अपने इतने वर्षों के शासन में पैदा की हैं।

evm

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरे देश का बेटा और बेटी अपने भारत माता की रक्षा के लिए गोली खाने को तैयार होकर अपनी जन्‍मदाता मां का पैर छूकर निकलता है। इन पर सवाल उठाने वाले कां‍ग्र‍ेसियों और उसके साथियों को डूब मरना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस देश की सेवा के लिए बल्कि एक परिवार के लिए सत्‍ता में आना चाहती है।

मतदाताओं से प्रियंका की अपील, ‘ऐसी राजनीति लाये जो आपकी समस्याओं का करे हल’

कांग्रेस सिर्फ नामदार परिवार के लिए काम करती है। जब तक मोदी है आपके जल-जंगल को कोई हाथ नहीं लगा सकता। कांग्रेस ने कोयला बॉक्‍साइट को लूटने का काम किया है। कांग्रेस के पास सिर्फ वंशवाद है। हमारी सरकार ने खनिज संपदा से स्‍थानीय क्षेत्र के विकास को लेकर डीएम एफ फंड बनाया है। बीजेपी की सरकार ने खनिज का लाभ स्‍थानीय लोगों को दिया है।

क्या पुलवामा में शहीद हुए झारखंड के वीर सपूत विजय सोरेन इसलिए अपना परिवार छोड़कर गए थे कि उन्हें दो वक़्त का खाना नहीं मिलता था। क्या भाषा बोलते हो? क्यों शहीदों का अपमान करते हो? कांग्रेस, देश की सेवा के लिए सरकार नहीं चलाना चाहती, वो सिर्फ एक परिवार के लिए सोचती है और उसी को समर्पित है। बाकी लोग उसके लिए सिर्फ एक वोटबैंक हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस ने जिसे मुख्यमंत्री बनाया है, उनका कहना है कि फौज में तो वही नौजवान जाते हैं, जिन्हें दो वक्त की रोटी नसीब नहीं होती, जिन्हें अपने पेट की भूख मिटानी होती है! डूब मरो, डूब मरो ऐसी सोच रखने वालों डूब मरो। लालू परिवार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा की जब भी बिहार में लालू-राबड़ी के जंगलराज की याद आती है तो जनता सहम जाती है। भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, जातिवाद और विकास से विमुख सरकार, लालू-राबड़ी की सरकार थी।

Desk Team