खटीमा : अवैध अतिक्रमण के खिलाफ उपजिलाधिकारी ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारी की बैठक आयोजित कर चर्चा की।उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक में विभाग की भूमि पर किये गये अतिक्रमण पर चर्चा करते हुए अतिक्रमण की गई भूमि को चिन्हित कर रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देंश दिये।
न्यायालय के आदेश पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में कमेटी गठित कर विभिन्न विभागो में किये गये अवैध अतिक्रमण का चिन्हिकरण कर रिपोर्ट सौपने की निर्देंश दिये। बैठक में उपजिलाधिकारी बिष्ट ने विभागो के अधिकारियों को निर्देंश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी विभाग की भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर रिर्पोंट सौंपने की बात कही। उन्होंने कहा कि चिन्हित अतिक्रमण की रिर्पोंट जिलाधिकारी के माध्यम से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जायेगी।
बैठक में राजस्व, वन, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, गन्ना, पूर्ति, पशु चिकित्साल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। बैठक में डा. वी.पी सिंह, एस.डी.ओ बाबूलाल, के.सी. भट्ट, प्रेमचन्द्र मिश्रा, मुन्नालाल सरोज, लालाराम, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, जीवन सिंह, डा. संजीव शर्मा, किशोर चन्द उप्रेती, ताहिर अली, कमला पाण्डे, जगत चन्द रजवार, धर्मेंद्र सिंह धामी इत्यादि सम्मलित थे।


Download Android App
Download iOS App



