हरिद्वार : श्री जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जाहिर करते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने वाली है। लेकिन हरिद्वार में किसी भी प्रकार की सुविधा राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालु भक्तों के लिए उपलब्ध नहीं करायी जा रही है। हाईवे का कार्य अधर में लटका हुआ है।
पुलों का निर्माण नहीं होने से पूरे शहर में भयंकर जाम की स्थिति बनी हुई है। पेयजल व्यवस्था बदहाल है। यात्री बोलतबंद पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। धर्मनगरी चारों धाम का प्रवेश द्वार है। लेकिन शहर की बदहाल स्थिति राज्य सरकार की नाकामियों को दर्शा रही है। सीवर लाईन बिछाने का काम यात्रा शुरू होने से पूर्व पूरा किया जाना चाहिए। लेकिन अब तक पूरा नहीं होने की वजह से स्थानीय लोगों व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रा से शुरू होने से पूर्व शंकराचार्य चैक पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर का कार्य पूर्ण किया जाना चाहिए था। मगर यात्रा शुरू होने वाली है। लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से चैक पर हर समय भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे स्थानीय लोगों व यात्री श्रद्धालुओं को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पूरे शहर में स्ट्रीट लाईटें बंद पड़ी हैं।
इसकी और भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़कों में गढ्ढे होने की वजह से लगातार दुघर्टनाएं हो रही है। स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज, पंजाब प्रांत के भारत साधु समाज के अध्यक्ष स्वामी महादेव महाराज ने कहा कि 2021 में होने वाले महाकुंभ की कहीं भी कोई तैयारी देखने को नहीं मिल रही है।


Download Android App
Download iOS App



