मुंबई के पश्चिमी उपनगर ओशिवारा में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। द्वितीय श्रेणी की इस आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग छह मंजिला आशियाना टावर के एक हिस्से में सुबह आठ बजे लगी थी और इसके प्रथम तल पर फैल गई।
एक स्थानीय पार्षद ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया क्योंकि सीएनजी फिलिंग स्टेशन इमारत के पास में स्थित है। अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों और टैंकरों को आग बुझाने के काम में लगाया गया और लगभग चार घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
महाराष्ट्र : बदलापुर में फैक्ट्री में गैस रिसाव, 3 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग हुए प्रभावित
दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन स्थानीय निवासियों को संदेह है कि इसका कारण शार्ट सर्किट था। स्थानीय पार्षद राजू पेडनेकर ने कहा कि आग लगने से पहले इमारत के निवासियों ने कुछ तेज आवाज सुनी थी।उन्होंने कहा, ‘‘एक सीएनजी पंप इमारत और एक स्कूल के बीच स्थित है। यदि आग यहां तक फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।’’


Download Android App
Download iOS App



