कर्नाटक में एक डॉक्टर की भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने के कुछ दिनों बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि डॉक्टरों को न केवल कोविड -19 से सुरक्षा की जरूरत है, बल्कि भाजपा सरकार की बेरुखी से भी सुरक्षा की जरूरत है।
उन्होंने ट्वीट किया, डॉक्टरों को कोरोना वायरस से सुरक्षा की जरूरत है और साथ ही भाजपा सरकारों की बेरुखी से भी। बचाने वालों को बचाओ। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में एक 50 वर्षीय डॉक्टर पर इस सप्ताह की शुरूआत में छह साल के बच्चे की कथित तौर पर मौत को लेकर भीड़ ने मारपीट की थी।
जबकि, एक अन्य घटना में, असम के होजई जिले में एक कोविड देखभाल केंद्र में तैनात एक डॉक्टर पर मंगलवार को एक मृतक कोविड रोगी के परिवार के सदस्यों सहित भीड़ ने बेरहमी से हमला किया। कर्नाटक और असम दोनों हीं भाजपा शासित राज्य हैं।


Download Android App
Download iOS App



