IT ने TMC नेता साकेत गोखले को भेजा समन

Summary :

मुंबई में आयकर विभाग ने तृणमूल कांग्रेस के नेता साकेत गोखले को कर चोरी के एक मामले की जांच के संबंध में समन भेजा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई में आयकर विभाग ने तृणमूल कांग्रेस के नेता साकेत गोखले को कर चोरी के एक मामले की जांच के संबंध में समन भेजा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोखले ने आयकर विभाग की धारा 131 (1ए) के तहत भेजे गए समन की एक प्रति अपने ट्विटर खाते पर साझा की है।
इसके अनुसार उन्हें खुद या अपने किसी प्रतिनिधि के जरिये 12 अप्रैल को मुंबई में विभाग की जांच इकाई कार्यालय में जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना है। गोखले को अपने साथ खाते और अन्य दस्तावेज लेकर आने को कहा गया है।

Shera Rajput