जगदीप धनखड़ ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप, बोले- लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है सरकार

Summary :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को राज्य की तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को राज्य की तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। धनखड़ ने आज सुबह ट्वीट करके सरकार पर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को राजनीतिक लाभ उठाने के लिए नौकरशाही को इस्तेमाल करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘यह दुर्भाज्ञपूर्ण उल्लघंन कार्रवाई योग्य है। 
नौकरशाही के संवैधानिक प्रमुखों को निशाना बनाने का उद्देश्य उन्हें राजनीतिक अधीन बनाना है।’ राज्यपाल ने कहा, ‘ममता बनर्जी सरकार में पुलिस और नौकरशाही का ऐसा अनुकरण, राजभक्ति और राजनीतिकरण लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाज्ञपूर्ण है। ‘ उन्होंने ट्वीट में बंगाल पुलिस और गृह मंत्रालय को टैग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन की अनुमति ऐसे दुराचार और कर्तव्य परायणता से नहीं दी जा सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे पत्र की फोटो भी ट्वीटर पर पोस्ट की।

अफगानिस्तान में 2 आईईडी विस्फोटों के बाद काबुल में 14 रॉकेटों की चपेट में आने से 5 की मौत

Desk Team