दयोदय एक्सप्रेस पटरी से उतरने पर जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस प्रभावित

Summary :

दयोदय एक्सप्रेस का इंजिन एवं एक डिब्बा पटरी से उतर गया हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और केवल लोको पायलट के मामूली चोंटे आई हैं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने से जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस गाड़ प्रभावित हुई जिसे परिवर्तित मार्ग से चलाया गया हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार हादसे के कारण गांड़ संख्या 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलम्ब से अपराह्न तीन बजे जयपुर से रवाना हुई जिसे परिवर्तित मार्ग अजमेर-चंदेरिया-रतलाम होते हुए चलाया गया हैं। यह गाड़ कोटा मार्ग से संचालित होती है। उल्लेखनीय है कि जयपुर के सांगानेर में दयोदय एक्सप्रेस का इंजिन एवं एक डिब्बा पटरी से उतर गया हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और केवल लोको पायलट के मामूली चोंटे आई हैं।

Desk Team