हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभाली है तब से यहां की तस्वीर और पहचान बदल गई है और हर क्षेत्र में चौतरफा विकास इसका सबूत है और इस आमूलचूल बदलाव के जरिए राज्य देश का ग्रोथ इंजन बनने की ओर अग्रसर है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में शिक्षण संस्थानों की स्थापना हो रही है और यहां का बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा है और योगी आदित्यनाथ की पृष्ठभूमि से आज पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश गौरान्वित हो रहा है। सरकारी प्रवक्ता ने आज बताया कि गोरखपुर में महाराणा प्रताप (एमपी) शिक्षा परिषद की स्थापना के आलोक में आयोजित समारोह भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह की अध्यक्षता की। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एमपी शिक्षा परिषद का स्थापना समारोह सभी छात्र-छात्राओं के लिए महापर्व है,यह हमें अपने अतीत से जोड़ता है, यह कार्यक्रम वर्तमान और भावी पीढ़ी के अनुशासन को भी प्रकट करता है।
योगी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अनुशासन लक्ष्य को प्राप्त करने का हौसला देता है, अनुशासन ही सुदृढ़ नींव को बनाने में मदद करता है और आज का यह कार्यक्रम अनुशासन का महापर्व है।


Download Android App
Download iOS App



