कुरुक्षेत्र : मंत्रौच्चारण और शंखनाद के बीच कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2019 का आगाज हुआ। इस आगाज के साथ ही ब्रहमसरोवर के चारों तरफ श्लोकोंच्चारण से पूरी फिजा ही गीतामय हो गई। इसके साथ राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वामी ज्ञानानंद, उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, हिमाचल के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेपाल के डिप्टी हाई कमीश्नर भारत कुमार रेगमी, जिम्बाव्बे के प्रोटोकॉल अधिकारी ने ब्रहमसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर विधिवत रुप से 3 से 8 दिसम्बर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ किया।
मंगलवार को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वामी ज्ञानानंद, उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, हिमाचल के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेपाल के डिप्टी हाई कमीश्नर भारत कुमार रेगमी, जिम्बाव्बे के प्रोटोकॉल अधिकारी का जैसे ही आगमन हुआ, उसी समय हरियाणवी परम्परागत वाद्य यंत्रों के बीच हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, यमुनानगर के विधायक धनश्याम दास अरोड़ा, शाहबाद के विधायक रामकरण काला, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडबी गगनदीप सिंह ने परम्परा अनुसार स्वागत किया।
यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की वेशभूषा में सुसज्जित होकर लोक नृत्यों पर झूमकर दूर-दराज से आए मेहमानों और पर्यटकों का कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंचनें पर खुशी का इजहार किया। इसके पश्चात राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वामी ज्ञानानंद, उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, हिमाचल के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेपाल के डिप्टी हाई कमीश्नर भारत कुमार रेगमी, जिम्बाव्बे के प्रोटोकॉल अधिकारी ने ब्रहमसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पूजा अर्चना की और पवित्र ग्रंथ गीता पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया।
राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वामी ज्ञानानंद, उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, हिमाचल के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेपाल के डिप्टी हाई कमीश्नर भारत कुमार रेगमी, जिम्बाव्बे के प्रोटोकॉल अधिकारी ने गीता पूजन के बाद वेद पाठाशाला के विद्यार्थियों और विद्वानों द्वारा शोकोंच्चारण के बीच गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2019 का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात सभी मेहमानों ने हरियाणा पैवेलियन का अवलोकन किया, सभी मेहमानों ने इस पैवेलियन में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन किए और हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद भी चखा।
इसके पश्चात राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वामी ज्ञानानंद, उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, हिमाचल के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेपाल के डिप्टी हाई कमीश्नर भारत कुमार रेगमी, जिम्बाव्बे के प्रोटोकॉल अधिकारी, हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, यमुनानगर के विधायक धनश्याम दास अरोड़ा, शाहबाद के विधायक रामकरण काला ने जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और उतराखंड के पैवेलियन का उदघाटन किया।
इसके पश्चात मेहमानों ने उतराखंड पैवेलियन का अवलोकन किया और इस पैवेलियन में सभी मेहमानों ने उतराखंड के पारम्परिक लोक नृत्य का आनंद लिया। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, राज्यपाल के सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव विजय सिंह दहिया,उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, एडीसी पार्थ गुप्ता, एसपी आस्था मोदी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



