वैसे तो आपने ये सुना ही होगा ”जाको राखे साईयां मार सके न कोय’ ऐसा ही कुछ कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ। दरअसल, 19 अगस्त को यहां के तुमाकुरु रोड पर रविवार को पांच साल की बच्ची अपने माता पिता के साथ जा रही थी।
उतने ही सड़क पर लगे डिवाइडर से बच्ची के पिता की बाइक टकरा गई। इसके बाद उसके पिता और मां दोनों ही नीचे गिर गए। लेकिन फिर जो हुआ वो हैरानी भरा था।
पांच साल की बच्ची अकेले ही तेज स्पीड में बाइक चलाती रही। वह काफी दूरी तक बाइक लेकर गई और आखिर में झाड़ियों के पास आकर गिर गई। डिवाइडर से टकराने पर बच्ची बाइक से उछलकर घास में जा गिरा, उसे कोई भी चोट नहीं आई।
बताया जा रहा है कि वह 200 मीटर की दूरी तक बाइक दौड़ाती रही। इसके बाद सोमवार को घटना की वीडियो वायरल हो गई। नीलमंगला ट्रैफिक पुलिस ने बाद में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना अरिशिनाकुंते गांव के पास तुमाकुरु-बंगलूरू हाईवे पर दोपहर 3 बजकर 33 मिनट पर घटी।


Download Android App
Download iOS App



