महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने सोमवार को मांग की कि चुनाव के बाद जिन स्ट्रांगरूम में ईवीएम को रखा जाए वहां और उसके आसपास के इलाकों में “नेटवर्क जैमर” लगाए जाएं। इस मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चव्हाण ने दावा किया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से मोबाइल फोन टावर, वाई-फाई नेटवर्क दूसरे बेतार नेटवर्कों का इस्तेमाल कर छेड़छाड़ की जा सकती है इसलिये इन्हें रोकने के लिये ऐसे जैमर्स की जरूरत है।
चव्हाण ने कहा, “इन जैमर को गणना प्रक्रिया के दौरान भी स्थापित किया जाना चाहिए। हम मांग करते हैं कि ऐसे जैमरों को राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्रों में तत्काल स्थापित किया जाए।” चव्हाण ने बताया कि कांग्रेस ने सीईओ से अनुरोध किया कि हर चरण की मतगणना के नतीजा पत्र की घोषणा इसके पूरी तरह तैयार होने और निर्वाचन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किये जाने के बाद ही की जाए।
तमिलनाडु में केंद्रीय नौकरियां उत्तर भारतीय लोगों को बांटी जा रहीं : स्टालिन
इसे सभी दलों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगले दौर की मतगणना तभी होनी चाहिए जब समूचे पहले दौर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए और फिर से गणना के किसी भी अनुरोध पर चरणबद्ध तरीके से ही विचार होना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



