मध्यप्रदेश के दमोह संसदीय क्षेत्र के लिए हो रहे मतदान के दौरान आज सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र में एक दूल्हे ने विवाह के पूर्व मतदान किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सागर के देवरी विधानसभा क्षेत्र के केशव प्रजापति ने बारात लेकर जाने से पहले मतदान केन्द, क्रमांक-228 शासकीय प्राथमिक शाला बारहा पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया।
श्री प्रजापति का आज विवाह हो रहा है। उन्होंने बताया कि मतदान सबसे जरूरी है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें। वहीं, दूसरी ओर सागर जिले की बण्डा विधानसभा के मतदान केन्द, क्रमांक 65 डिलाखेड़ पर आज उस समय सभी लोग अचंभित रह गए, जब रणवीर सिंह द्वारा बताया गया कि उनके बड़ भाई उदय सिंह पत्नी रूपरानी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया।
संपूर्ण परिवार शोक में था और मतदान भी होना था। ऐसी स्थिति में परिवार के सभी सदस्यों द्वारा एक राह होकर राष्ट्रहित में अंतिम संस्कार के पूर्व मतदान करने का निर्णय लिया। सागर जिले की बंडा और देवरी विधानसभाएं दमोह संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आती हैं, जहां मतदान हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



