जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने जे पी नड्डा से की मुलाकात

Summary :

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों पार्टियां आंध्र प्रदेश में गठबंधन कर सकती हैं।

नयी दिल्ली : तेलुगु फिल्म अभिनेता से नेता बने और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के प्रमुख पवन कल्याण ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों पार्टियां आंध्र प्रदेश में गठबंधन कर सकती हैं। 
पवन ने अपने वरिष्ठ पार्टी नेताओं और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नदेंदला मनोहर के साथ नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की और एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य और वहां गठबंधन करने की आवश्यकता पर चर्चा की। 

Desk Team