कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि जनता दल सेक्युलर(जद एस) गठबंधन सिद्धांत का पालन करेगी और दूसरी पार्टी को भी ऐसा ही करना चाहिए। श्री कुमारस्वामी ने मांड्या लोकसभा सीट के लिए अपने पुत्र निखिल कुमारस्वामी का नामांकन भरने से पहले विशेष पूजा करने के बाद संवाददाताओं से यह बात कही।
उन्होंने कहा कि मांड्या, हासन और तुमकुरु लोकसभा सीट पर गठबंधन सिद्धांत पर कुछ परेशानी है। कांग्रेस नेताओं से उत्तरी बेंगलुरु सहित अपने दल के आठ लोकसभा सीट के उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं कांग्रेस नेताओं के साथ राज्य के सभी 28 लोकसभा क्षेत्रों में संयुक्त चुनाव अभियान के लिए तैयार हूं और ऐसी ही उम्मीद मैं कांग्रेस नेताओं से भी करता हूं।


Download Android App
Download iOS App



