उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को एक किशोरी समेत चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कालपी के कदौरा थाना क्षेत्र निवासी लालाराम (60) सोमवार तड़के खेत पर गये थे। वहां एक पेड़ से फांसी लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि आटा थाना क्षेत्र के मरगायां गांव में पर्वत सिंह (55) पुत्र अमन सिंह ने भी सुबह छह बजे खेत के पास पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी थाना क्षेत्र के सुरेती गांव में बरसा (16) पुत्री उदय सिंह यादव ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, रेंडर थाना इलाके के बंगरा गांव मे जगदीश (60) ने भी आज खेत के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह आर्थिक तंगी से परेशान थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



