चंद्रभागा में अवैध बस्तियों पर चली निगम की जेसीबी

Summary :

ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी के किनारे बंगाल बिहार उत्तर प्रदेश से आए सैकड़ों लोगोंं द्वारा अतिक्रमण का झोपड़ियांं डाली हुई हैं जिन्हें राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है।

ऋषिकेश : उच्च न्यायालय के आदेश पर चलाए जा रहे हैं नगर निगम द्वारा अतिक्रमण केे विरुद्ध अभियान के चलते निगम की जेसीबी ने चंद्रभागा में स्थित राजनीतिक संरक्षण मैं बसी अवैध कब्जा धारियों की झोपड़ियों पर सातवें, दिन भी गरजी, जिसके चलते चंद्रभागा नदी के तट पर 100 से अधिक कच्ची झोपड़ियों व पक्के मकानों को जमीदोंज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी के किनारे बंगाल बिहार उत्तर प्रदेश से आए सैकड़ों लोगोंं द्वारा  अतिक्रमण का झोपड़ियांं डाली हुई हैं जिन्हें राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है। 
जो कि लोगों के वोट बैंक के रूप में भी काम आते रहे हैं। अवैध तरीके से अतिक्रमण को लेकर दायर की गई,जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय द्वारा नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग तथा हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को 3 सप्ताह के अंदर जवाब दिए जाने के दिए गए नोटिस के बाद नगर निगम हरकत में आया है। 
इसी के चलते नगर निगम ने रेलवे स्टेशन चंद्रभागा नदी के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाकर अपनी कार्रवाई को अंतिम अंजाम दिया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम के सहायक आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, नायब तहसीलदार करण सिंह कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नैनवाल के नेतृत्व में दूसरे दिन भी सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ किया गया। 
जिसकेे अंतर्गत लोगों द्वारा किए गए विरोध के बावजूद कियेे गये अतिक्रमण को जबरन हटा दिया है। जिससे अन्य झोपड़-पट्टी वालों में खलबली मची है और उन्होंने अपना सामान हटा कर अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया, तो वहीं कुछ लोग स्वयं ही अपने मकानों को तोड़ रहे हैं।

Desk Team