कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि जद (एस)-कांग्रेस सरकार एकजुट है। उन्होंने गठबंधन के बिखर जाने का दावा करने वाले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा का मजाक उड़ाया। सिलसिलेवार ट्वीट में उन्होंने कहा कि जनादेश केंद्र में बीजेपी नीत सरकार के बरकरार रहने के बारे में है, राज्य सरकार को ‘गिराने’ के लिए नहीं।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘येदियुरप्पा पिछले एक साल से कह रहे हैं कि सरकार गिर जाएगी। वह अगले चार साल तक ऐसा ही कहते रहेंगे। मैं आश्वस्त हूं कि सरकार मजबूत है।’’ कांग्रेस विधायक दल के नेता ने पूछा, ‘‘संख्या नहीं होने के बावजूद येदियुरप्पा सरकार बनाने का दावा करते हैं। यह कोई नया ड्रामा नहीं है, जनता को भरमाने के लिए यह चलता रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के आगे माथा झुकाया लेकिन संविधान का कौन सा अनुच्छेद बीजेपी को हमारी सरकार अस्थिर करने का अधिकार देता है।’’ उन्होंने कहा कि बागी नेता रमेश जरकिहोली सहित कांग्रेस के सारे नेता पार्टी के साथ हैं और कोई भी पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा। उन्होंने येदियुरप्पा के दावे को खारिज कर दिया कि राज्य सरकार एक जून को गिर जाएगी। सिद्धारमैया ने पूछा कि अगर येदियुरप्पा का अनुमान सच नहीं हुआ तो क्या वह पद से इस्तीफा देंगे।


Download Android App
Download iOS App



