रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के तहत भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं करने के लिए कल यहां पहुंचेंगे। भाजपा ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
पार्टी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सिंह रविवार को पूर्वाह्न 11बजे मधुपुर में, अपराह्र एक बजे झरिया में तथा अपराह्न 2.30 बजे बिरनी बगोदर में जन सभा को संबोधित करेंगे।
राजनाथ के अलावा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पूर्वाह्न 11.30 बजे राजधनवार में, अपराह्र 1.30बजे पेटरवार में, अपराह्र 2.30बजे बुढ़मू में और 3.30 बजे टाटीसिलवे में चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दौरे पर आयेंगे और वह बोकारो तथा बरही में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की 17 सीटों के लिए 12 दिसंबर को मतदान होना है।


Download Android App
Download iOS App



