उन्नाव (उप्र) : बुरी तरह से झुलसी हुई स्थिति में दिल्ली के एक अस्पताल में उन्नाव बलात्कार पीड़िता का शव शनिवार रात यहां उसके गांव लाया गया।
पीड़िता की दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार रात मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार रात पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली ले जाया गया था।
मृतका के परिवार को जब उसका शव सौंपा गया, तो मौके पर सपा के एमएलसी सुनील साजन, पूर्व विधायक उदय राज यादव और पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे।
किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद थी। गांव में वरिष्ठ अधिकारी सुबह से ही डेरा डाले हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



