झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। समझा जाता है कि इस मुलाकात में दास ने प्रधानमंत्री को सरकार की ओर से चलाई जा रहीं विकास योजनाओं एवं राज्य में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
मुलाकात के बाद अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री ने लिखा कि वे हमेशा झारखंड की जरूरतों का ख्याल रखते हैं। दास ने ट्वीट किया, ‘‘हम सभी के प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज दिल्ली में मुलाकात की। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम सवा तीन करोड़ झारखण्डवासियों की समृद्धि के लिए दिन रात जुटे हैं।’’
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से मिलकर उन्हें राज्य में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। साथ ही, रांची में नवनिर्मित विधानसभा भवन और साहेबगंज में मल्टी मॉडल टर्मिनल के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री जी से झारखण्ड आने का अनुरोध किया है। pic.twitter.com/YtGGwaka7y
— Raghubar Das (@dasraghubar) August 20, 2019
उन्होंने कहा कि हर पल झारखण्ड की जरुरतों का ख्याल रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोटि- कोटि धन्यवाद जिनके नेतृत्व में झारखण्ड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी नई दिल्ली में मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड के विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।


Download Android App
Download iOS App



