अक्सर ऐसा होता है जब कभी भी बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं तो ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने का कोई भी मौका खाली नहीं जाने देते हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस डायना पेंटी के साथ कुछ ऐसी घटना घट गई जिसे जानने के बाद आप भी शायद ही अपनी हंसी पर कंट्रोल कर पाएंगे।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि डायना पेंटी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की उसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा…बिखरे बाल,परवाह नहीं। लेकिन मानों अब ऐसा लग रहा है कि डायना को ये तस्वीर फैंस के साथ साझा करना खुद पर ही भरी पड़ गई हो क्योंकि डायना की इस पोस्ट पर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ही उन्हें ट्रोल कर सेलेब्स है।
शेयर की गयी इस तस्वीर में डायना संवारे बालों को दुबारा ठीक करती नजर आ रही है, जो कि पहले से ही ठीक है। डायना को ट्रोल करनेवाले स्टार्स में अदिति राव हैदरी, दीया मिर्जा, सोनू सूद और पुनीत मल्होत्रा शामिल हैं। तो आइए देखते हैं बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने डायना की तस्वीर पर कमेंट्स में क्या-क्या लिखा…

-राव हैदरी ने पोस्ट के कमेंट में लिखा, “डी.. ऐसे बिखरे बाल कइयों के लिए सपना है

-अदिति राव हैदरी ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘डी… ऐसे बिखरे बाल कइयों के लिए सपना है।’

-दीया मिर्जा ने कमेंट किया, ‘उह, बिखरे बाल कहां है मिस।’

-वहीं सोनू सूद ने लिखा, ‘बिखरे बाल.. सीधे पार्लर से आई हो।’

तो फिल्ममेकर पुनीत मलहोत्रा ने पूछा, ‘ये बिखरे बाल हैं। डायना ने भी फिर सबके कमेंट्स का जवाब दिया जो काफी मजेदार था।

डायना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अभी कुछ दिनों पहले फिल्म खानदानी सफाखाना में रैपर बादशाह के साथ शहर की लड़की गाने में नजर आई थी।

वहीं डायना की आनेवाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही कुनाल देशमुख की रोमांटिक फिल्म शिद्दत में सन्नी कौसल,राधिका मदान और मोहित रैना के साथ दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



